फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan wraps up first schedule of her next film with homi adahania

Sara Ali: सारा ने फिल्म 'मर्डर मूवी' का पहला शेड्यूल किया पूरा, निर्देशक ने फोटो शेयर कर कही यह बात

Thu, 09 Mar 2023 07:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ अपनी आने वाली मूवी 'मर्डर मुबारक' का पहला शेड्यूल गुरुवार को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan wraps up first schedule of her next film with homi adahania
सारा अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ अपनी आने वाली मूवी 'मर्डर मुबारक' का पहला शेड्यूल गुरुवार को पूरा कर लिया है। होमी ने सारा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

होमी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 
निर्देशक होमी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'देखो दो बच्चे, आपके पहले शेड्यूल पर शाबाश...अब असली काम शुरू होता है।' तस्वीर में सारा को डायरेक्टर के साथ बरगंडी हेयर लुक में पोज देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में सारा ने फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग दिल्ली में शुरू की थी। तो वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए सारा ने जवाब देते हुए लिखा, 'विश्वास नहीं होता कि यह हो गया। केवल आपको प्यार'।





विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan wraps up first schedule of her next film with homi adahania
सारा अली खान - फोटो : Instagram

करिश्मा भी आएंगी नजर 
बता दें की इस फिल्म में सारा अली खान के साथ करिश्मा कपूर भी अभिनय करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में करिश्मा ने अपने ऊपर फिल्म के सेट से क्लैपरबोर्ड शेयर किया था। हालांकि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे अदजानिया ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन

सार की आने वाली फिल्में 
वर्क फ्रंट की बात करते तो अभिनेत्री सारा अली खान विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के एक हाई ऑक्टेन सस्पेंस थ्रिलर 'गैसलाइट' में दिखाई देंगी। इस फिल्म को फिल्म 31 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसके निर्देशक लक्ष्मण उटेकर हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। वहीं करण जौहर की आने वाली फिल्म में भी 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed