फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan travel in Mumbai metro See Viral Video Shared by Actress

Sara Ali Khan: करोड़ों की गाड़ी छोड़ आम लोगों की तरह सारा ने किया मेट्रो में सफर, बोलीं- मुंबई मेरी जान

Wed, 26 Apr 2023 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:00 PM IST
सार

सारा की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस बूमरैंग वीडियो में अभिनेत्री मेट्रो की सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही वह कैमरे पर देखते हुए हाय करती हुई भी दिख रही हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan travel in Mumbai metro See Viral Video Shared by Actress
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अभिनय के अलावा घूमने फिरने का भी काफी शौक है। अक्सर उन्हें नई-नई जगहों पर सफर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में वह मुंबई की सैर के लिए निकल पड़ीं। खास बात यह है कि मायानगरी में घूमने के लिए उन्होंने अपनी आलीशान कार को छोड़कर मेट्रो को चुना। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें वह मेट्रो के सफर का लुत्फ उठाती दिख रही हैं।

विज्ञापन

Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत

विज्ञापन

सारा ने वीडियो किया शेयर

सारा की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस बूमरैंग वीडियो पर अभिनेत्री मेट्रो की सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही वह कैमरे पर देखते हुए हाय करती हुई भी दिख रही हैं। इसके अलावा वीडियो में लाइफ इन अ मेट्रो का गाना इन दिनों गाना बैकग्राउंड में बजते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में सारा ने मुंबई मेरी जान लिखा है। 
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

 

इन फिल्मों में आएंगी नजर

बता दें कि गैसलाइट के बाद सारा जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। इसके अलावा अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल आठ दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सारा की एक और फिल्म ऐ वतन मेरे वतन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसमें सारा एक स्वतंत्रता सेनानी के रोल में हैं।
Salman Khan: दुबई से किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन कर लौटे सलमान, वायरल हुआ भाईजान का धांसू अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed