फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan talks About her career and movies says if you keep on doing same role no one will watch

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने दी फिल्मी सितारों को सलाह! बोलीं- एक जैसे रोल करेंगे तो कोई नहीं देखेगा

Sat, 09 Dec 2023 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

सारा ने कहा, 'कल्पना सबसे मजबूत चीज है अभिनय में, नहीं तो आप एक जैसे किरदार निभाकर एक लिमिट तय करते हैं। अगर आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर किरदारों को नहीं निभाएंगे, तो आप खुद को बांध देंगे'।

विज्ञापन
Sara Ali Khan talks About her career and movies says if you keep on doing same role no one will watch
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। सारा अपने अभिनय और फिल्मों से अलग सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। सारा ने अपने अब तक के करियर में कई अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा की हैं। इस साल उन्हें फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काफी पसंद किया गया। हाल ही में सारा अपने फिल्मी किरदारों पर बात करती नजर आईं। 

विज्ञापन


एक जैसे किरदारों से बचने की दी सलाह
सारा का कहना है कि फिल्म स्टार्स को एक जैसे किरदार अदा करने से बचना चाहिए। सारा ने कहा, 'शुरुआत में लोग मुझसे पूछते थे कि मैं जो किरदार फिल्मों में निभाती हूं, क्या मैं उनसे रिलेट कर पाती हूं? मेरा मानना है कि एक एक्टर के लिए कल्पना सबसे अहम चीज होती है'। एक्ट्रेस ने कहा, 'अब आप ही बताइये कि एक लड़की जो अपने भाई से प्यार करती है, अपनी सिंगल मां के साथ रहती है, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने में जाती है। बताइए इसी किरदार को आप कितनी बार देखने के लिए सिनेमा हॉल जाएंगे?'
विज्ञापन

Animal: न्यूड सीन, मैरिटल रेप से लेकर हिंसा और अल्फा मेल थ्योरी तक, इन 10 दृश्यों की वजह से विवादों में एनिमल
विज्ञापन
विज्ञापन


'जरा हटके जरा बचके' पर जताई खुशी
सारा ने कहा, 'कल्पना सबसे मजबूत चीज है अभिनय में, नहीं तो आप एक जैसे किरदार निभाकर एक लिमिट तय करते हैं। अगर आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर किरदारों को नहीं निभाएंगे, तो आप खुद को बांध देंगे, अपनी क्षमताओं को लिमिट कर देंगे। जैसे मैंने 'जरा हट के जरा बच के' की सौम्या का किरदार निभाने के लिए अपने डायरेक्टर लक्ष्मण सर के सामने सरेंडर कर दिया। उनको सारा अली खान में एक सौम्या दिखी, जो मेरे लिए खुशी की बात है'।
Pushpa 2: एनिमल की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 की शूटिंग के लिए तैयार, जानें कब से शुरू होगा शेड्यूल?

इस फिल्म में आएंगी नजर
सारा अली खान का कहना है, 'हम एक्टर्स हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी बात को सही तरीके से पब्लिक के सामने रखें, चाहे विषय जो भी हो। मुझ में जो ये अपनी बात रखने की आदत है वो मेरे परिवार और मेरी पढाई-लिखाई की वजह से आया है। जब आप विदेश जाते हैं किसी अवॉर्ड फंक्शन के लिए तब आप सिर्फ फिल्म स्टार नहीं होते हैं, बल्कि आप अपने देश को रिप्रजेंट कर रहे होते हैं, इलसिए सोच समझ कर हमें बोलना चाहिए, अपनी बात रखनी चाहिए'। सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मेट्रो इन दिनों' उनकी आगामी फिल्म है।
Animal: 'एनिमल' विवाद पर सिद्धांत कार्णिक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये फिल्म है, जागरुकता अभियान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed