फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal film actor Siddhant Karnick on toxic masculinity in movie Says this is not a social awareness campaign

Animal: 'एनिमल' विवाद पर सिद्धांत कार्णिक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये फिल्म है, जागरुकता अभियान नहीं

Sat, 09 Dec 2023 05:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Dec 2023 05:23 PM IST
सार

बता दें कि इस फिल्म में सिद्धांत कर्णिक अनिल कपूर के दामाद और रणबीर कपूर के जीजा के रोल में नजर आए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Animal film actor Siddhant Karnick on toxic masculinity in movie Says this is not a social awareness campaign
सिद्धांत कार्णिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' बॉक्स-ऑफिस पर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। लेकिन, इस फिल्म को खूब आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। कभी अल्फा मेल, तो कभी टॉक्सिक मर्दांनगी तो कभी फिल्म में दिखाई गई हिंसा को लेकर चर्चा हो रही है। फिल्म पर उठाए जा रहे सवालों पर अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


आलोचना पर दिया जवाब
बता दें कि इस फिल्म में सिद्धांत कर्णिक अनिल कपूर के दामाद और रणबीर कपूर के जीजा के रोल में नजर आए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है। सिद्धांत कार्णिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने एक फिल्म बनाई है न कि समाज में जागरूकता अभियान चलाने निकले हैं। हम ये बताने नहीं निकलें हैं कि समाज में कैसे मर्द होने चाहिए और कैसे नहीं। 'अल्फा-मेल' जो होगा वो कैसा होगा, ये समाज में रहने वाला हर व्यक्ति अपनी सोच से तय करेगा'। 
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंबल में एक साथ दिखे अभिषेक-खानजादी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- 'खुद तय करें कैसी है फिल्म'
सिद्धांत कार्णिक ने आगे कहा, 'रणबीर कपूर सिर्फ एक फिल्म में ये किरदार निभा रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। लोगों को जैसे सोचना है वो वैसे ही सोचेंगे'। आगे 'एनिमल' से जुड़े विवाद पर बात करते हुए सिद्धांत कार्णिक ने कहा, 'चाहे पब्लिसिटी पॉजिटिव हो या नेगेटिव, वो फिल्म के लिए फायदेमंद ही होती है। मैं नहीं मानता कि ये फिल्म समाज में टॉक्सिक मर्दांनगी को को बढ़ाएगी या ऐसा कुछ। आप जाइए फिल्म देखिए और खुद तय करिए कि फिल्म कैसी है'।
Hindustani Trailer: जन्मदिन पर प्रदीप पांडे चिंटू ने दिया फैंस को तोहफा, 'हिंदुस्तानी' का ट्रेलर हुआ जारी

पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
बताते चलें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'एनिमल' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी जमकर पैसा कूट रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 382 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में अनिल कपूर, शक्ति कपूर, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे भी शामिल हैं।
Animal: दुनियाभर में 600 करोड़ के पार हुई 'एनिमल' की कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed