फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sapthami Gowda joins vivek agnihotri film the vaccine war kantara actress will make her bollywood debut

Sapthami Gowda: 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगी 'कांतारा' फेम सप्तमी गौड़ा, विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

Sat, 14 Jan 2023 06:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Jan 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sapthami Gowda joins vivek agnihotri film the vaccine war kantara actress will make her bollywood debut
सप्तमी गौड़ा - फोटो : social media

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, यह जानकारी फिल्म के किरदार को लेकर है। 'द वैक्सीन वॉर' में अभिनेता नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी पहले से ही शामिल हैं और अब इस फिल्म के साथ एक नया नाम जुड़ गया है। इसकी जानकारी फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने 'द वैक्सीन वॉर' में फिल्म 'कांतारा' की अभिनेत्री सप्तमी गौड़ा को साइन करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Sapthami Gowda joins vivek agnihotri film the vaccine war kantara actress will make her bollywood debut
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

दरअसल, अभिनेत्री सप्तमी गौड़ा ने सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया था। अभिनेत्री ने लिखा था, 'मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और उत्साहित हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए विवेक अग्निहोत्री सर का धन्यवाद।' अभिनेत्री का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'सप्तमी गौड़ा का स्वागत है। 'द वैक्सीन वॉर' में आपकी भूमिका कई दिलों को छू जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sapthami Gowda joins vivek agnihotri film the vaccine war kantara actress will make her bollywood debut
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की शानदार सफलता के बाद अभिनेत्री सप्तमी गौड़ा दुनियाभर के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। सप्तमी ने इस फिल्म में लीला का किरदार निभाया था, जो ऋषभ शेट्टी के किरदार शिवा की प्रेमिका थीं। सप्तमी गौड़ा की दमदार अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था।

विज्ञापन

Sapthami Gowda joins vivek agnihotri film the vaccine war kantara actress will make her bollywood debut
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने कोरोना काल में इस बीमारी से जंग लड़ने के लिए वैक्सीन का निर्माण करने में दो साल से अधिक का समय दिया। फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों की कहानी का पक्ष बताती है, जो वैश्विक मैन्युफैक्चरर के दबाव से बचे रहे और देशवासियों के जीवन को बचाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी काम किया। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त 2023 यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed