नवोदित हीरोइन सपना पब्बी बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदित फिल्म अभिनेत्री सपना पब्बी ने अपनी आने वाली फिल्म 'खामोशियां' में जम कर अंग प्रदर्शन किया है। फिल्म में अली फजल और गुरमीत चौधरी ने सपना पब्बी के साथ कई गर्मागर्म दृश्यों को अंजाम दिया है। इन गर्मागर्म सीन्स की तस्वीरें जारी हो गई हैं, जिनमें सपना अली और गुरमीत के साथ हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।
हालांकि इन सीन्स को देना इन कलाकारों के लिए आसान काम नहीं था। लेकिन इस इरॉटिक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी है कि एक रहस्यमय औरत दो आदमियों को अपनी खूबसूरती के जरिये फंसाती है। ऐसे में इनके बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जाना स्वाभाविक था।
नए तरह की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है 'खामोशियां'
सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'खामोशियां' को लेकर भट्ट कैम्प के चीफ महेश भट्ट का कहना है कि यह फिल्म बॉलीवुड में एक नए तरह के सुपरनेचुरल फिल्मों की शुरूआत करेंगी।
फिल्म पर बात करते हुए महेश भट्ट कहते हैं, 'तीनों के बीच इन सीन्स को लेकर काफी टेंशन थी क्योंकि ये सीन काफी वाइल्ड और बोल्ड तरीके से फिल्माए गए हैं।' बेशक इस बोल्डनेस की झलक तो 30 जनवरी को फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिल सकेगी।