फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapna bhavnani film sindhustan will be screening in new york indian film festival

'टैटू गर्ल' की फिल्म पहुंची न्यूयॉर्क, सिंधियों के पलायन का दिखाएगी इतिहास

Mon, 29 Apr 2019 09:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
sapna bhavnani film sindhustan will be screening in new york indian film festival
sapna bhavnani
बिग बॉस 6 से सुर्खियों में आई सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंधुस्तान' को 7 से 12 मई तक चलने वाले न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में जगह मिली है।  
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत मे विस्थापित हुए सिंधियो के जीवन पर आधारित यह फिल्म बतौर निर्देशक सपना की पहली फिल्म है और सपना और उनकी दादी के बीच रोचक वार्तालाप से प्रेरित है। सिंधुस्तान का खास आकर्षण इस पलायन को दर्शाने वाले खास तरह के बॉडी टैटू हैं, जिन्हें इस फिल्म की निर्देशक सपना ने खुद अपनी शरीर पर गुदवाया है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क फिल्म इंडियन फेस्टिवल इस फिल्म के चयन पर सपना ने कहा, "इस फेस्टिवल में फिल्म के चयन को लेकर मुझे बहुत खुशी है। इस तरह के बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच के जरिए हमें दुनिया को सिंधियों के पलायन का इतिहास दिखाने का मौका मिला है। मैं इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता का ग्रिफ्फिथ फिल्म स्कूल अवार्ड जीत चुकी सिंधुस्तान को अटलांटा इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल में भी जगह मिली है। यह फिल्म न्यूयॉर्क इण्डियन फिल्म फेस्टिवल में 9 मई और अटलांटिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 11 मई को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed