{"_id":"55b48579b919562041fdbe9eb9160de0","slug":"sanjay-dutt-will-be-back-today-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यरवडा जेल वापस लौटे संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यरवडा जेल वापस लौटे संजय दत्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त आज पुणे की यरवडा जेल से मिली 14 दिन की फरलो की छुट्टियों के बाद वापस जेल लौट गए। हालांकि संजय ने दो हफ्ते की फरलो पूरी होने से ठीक पहले छुट्टी की अवधि को बढ़ाने की गुजारिश की थी, लेकिन इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
वैसे भी संजय दत्त के बार-बार जेल से बाहर आने को लेकर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में उनकी फरलो की अवधि बढ़ाए जाने की संभावना बेहद कम थी।
संजय दत्त पिछले महीने 24 दिसंबर को परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए फरलो लेकर आए थे। हालांकि इसके दो दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें लगातार मिल रही फरलो की जांच के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
खबर है कि दस दिन पहले संजय दत्त ने फरलो की अवधि बढ़ाने को आवेदन दिया था। इसको लेकर संजय दत्त के वकील हितेश जैन ने बुधवार को बताया था कि अर्जी के संबंध में वह अधिकारियों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
संजय दत्त मई 2013 से मई 2014 तक पैरोल या फरलो पर 100 दिन जेल से बाहर बिता चुके हैं। वहीं वे अक्टूबर 2013 में मेडिकल और उसी साल दिसंबर में पत्नी के बीमार होने के आधार पर 28-28 दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर आ चुके हैं।