फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt starrer film prassthanams first look has been released

संजू की रिकार्डतोड़ कमाई के बीच संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का फर्स्ट लुक आया सामने

Tue, 10 Jul 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt starrer film prassthanams first look has been released
इन दिनों बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त अपनी जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच उनकी बहुचर्चित फिल्म 'प्रस्थानम' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर में रिलीज हुआ 'प्रस्थानम' का यह लुक संजय दत्त के फैंस को इतना पंसद आ रही है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायल हो गया है। 
विज्ञापन


बात करें 'प्रस्थानम' के मोशन पोस्टर की तो इसमें संजय दत्त धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बैकग्राउंड में खेत दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के मोशन पोस्टर में संजय दत्त की आवाज में फिल्म का एक दमदार डायलॉग भी है। पोस्टर में संजय दत्त यह कहते हुए नजर आ रहे है कि 'हक दोगे तो रामायण शुरु होगी, छिनोगे तो महाभारत!'। संजय दत्त ने खुद इस फिल्म के मोशन पोस्टर को अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्विट किया है। 
विज्ञापन

Sanjay Dutt starrer film prassthanams first look has been released
आपको बता दें कि फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसी बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'प्रस्थानम' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन देव कट्टा ने किया है। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म से बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। 

लंबे समय बाद वह किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं बात करें संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की जोड़ी की तो यह दोनों स्टार करीब 11 साल बाद किसी फिल्म में फिर से नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों साल 2007 में आई फिल्म 'एकलव्य' में नजर आए थे। फिल्म 'प्रस्थानम' कब रिलीज होगी फिलहाल इस बात का कोई खुलासा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed