रणबीर सिंह से परेशान हुए संजय दत्त के पड़ोसी, रोकनी पड़ी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी सबसे मुश्किल फिल्म 'दत्त' की शूटिंग में बिजी हैं। ये संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणबीर काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग संजय दत्त के पाली हिल स्थित घर में शुरू हुई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त के पड़ोसी बहुत परेशान हुए। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने शूटिंग का विरोध करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। दरअसल, शूटिंग के लिए क्रू मेंबर्स ने रोड को 50 मिनट के लिए ब्लॉक कर दिया था। इतना ही नहीं, शूट के बाद वे गंदगी भी वहीं छोड़ कर चले गए थे।
पड़ोसियों ने किया विरोध
फिल्म की शूटिंग सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। पड़ोसियों ने शूटिंग का विरोध करने के लिए शूटिंग स्पॉट पर ही अपनी गाड़ियां पार्क कर दीं। फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था जिसमें रणबीर को घर के बाहर फरारी ड्राइव करनी थी। लेकिन गाड़ियां पार्क होने की वजह से शूटिंग नहीं हो पाई।
जब शूटिंग का विरोध हुआ तो फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी बाहर आए और उन्होंने पड़ोसियों से माफी मांगी। उन्होंने शूटिंग के लिए 10 मिनट का समय मांगा और बाकी की शूटिंग घर के अंदर हुई।
ये भ्ाी देख्ाें- फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का लुक हुआ लीक, देखें तस्वीर