{"_id":"41d647b60ca1243433fab514da577d1b","slug":"sanjay-dutt-may-be-shifted-to-mumbai-hospital-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त बीमार, चलने में दिक्कत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त बीमार, चलने में दिक्कत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Jul 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त बीमार हो गए हैं। उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ है। इस बीमारी की के चलते संजय दत्त को इलाज के लिए मुंबई लाया जा सकता है।
विज्ञापन
बीते शनिवार को संजय दत्त का चेकअप जेल में ही किया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने संजय दत्त का चेकअप किया। हालांकि जेल अधिकारियों के मुताबिक यह एक रूटीन चेकअप था और संजय किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं।
विज्ञापन
लेकिन सूत्रों के अनुसार संजय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। खासकर उनके पैरों में तकलीफ है। संजय दत्त को चलने फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक, इस अभिनेता के दोनों पैरों में रक्त प्रवाह कम हो गया है जिसके चलते उन्हें चलने में परेशानी हो रही है। वह पेरीफेरल आर्टीरियल रोग से पीडित हैं।
सूत्रों ने बताया, जेल अधिकारियों ने संजय दत्त को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति मांगी है। डाक्टरों के मुताबिक अत्यधिक धूमपान और उच्च रक्तचाप के कारण अभिनेता की यह हालत हुई है।
संजय दत्त की इस बीमारी का इलाज जल्द से जल्द शुरू हो इसके लिए उन्हें मुंबई भेजा जा सकता है। अब यह फैसला कोर्ट के आदेश पर टिका हुआ है कि कब तक संजय दत्त को इलाज के लिए मुंबई जाने की अनुमति मिलती है।