बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर आज मुंबई में रिलीज हुआ। संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर उनका किरदार निभा रहे हैं और टीजर देखकर आप रणबीर और संजय के बीच अंतर नहीं कर पाएंगे। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर ने संजय दत्त को हुबहु कॉपी कर लिया है। टीजर लॉन्चिंग के दौरान संजय दत्त भी वहां मौजूद थे। फिल्म का टीजर देखकर वह भावुक हो गए।
संजय दत्त ने कहा कि मैंने 'संजू' के कुछ हिस्से देखे और फिल्म के उनक दृश्यों ने मेरे दिल को छू लिया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यह मैं नहीं हूं। उन्होंने आगे मजाकिये अंदाज में राजू हिरानी को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं वह मेरी जगह आगे रणबीर को काम न दें दे।
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। इसमें रणबीर के अलावा फिल्म के लेखक और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अनुष्का शर्मा, परेश रावल (सुनील दत्त), सोनम कपूर, दिया मिर्जा (मान्यता दत्त),मनीषा कोइराला (नरगिस दत्त) और बोमन ईरानी को भी अहम किरदार दिए हैं।
टीजर में संजय दत्त की जिंदगी के शुरुआती दिनों से लेकर करियर में अब तक के उतार-चढ़ाव को दिखाया है। टीजर की शुरुआत संजय दत्त के येरवडा जेल से बाहर निकलने से हो रही है। जेल से बाहर निकलते ही संजय दत्त कह रहे कि उनकी लाइफ एक सांप-सीढ़ी का बोर्ड है, कभी अप तो कभी डाउन।
5 of 5
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
'संजू' के टीजर को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि क्या सच में किसी सुपरस्टार की जिंदगी में इतना कुछ हो सकता है क्या? संजय के किरदार को निभाने के लिए रणबीर की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। वह इसमें एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। खासतौर पर उन्होंने अपनी बॉडी पर मेहनत की है वो तो कमाल का ही है। फिल्म में रणबीर 6 अलग किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।