'संजू' में रणबीर का लुक देखकर हो जाएगी सबकी 'बोलती बंद', सबूत है उनके यह 6 किरदार
टीजर में संजय दत्त की जिंदगी के शुरुआती दिनों से लेकर करियर में अब तक के उतार-चढ़ाव को दिखाया है। टीजर की शुरुआत संजय दत्त के येरवडा जेल से बाहर निकलने से हो रही है। जेल से बाहर निकलते ही संजय दत्त कह रहे कि उनकी लाइफ एक सांप-सीढ़ी का बोर्ड है, कभी अप तो कभी डाउन।
संजय दत्त के युवा किरदार में रणबीर उन दिनों की बात बताते हैं जब संजय ड्रग्स की लत में फंसे थे। टीजर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को ही दिखाया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से और पुख्ता हो जाता है कि टीजर में उन दिनों को भी दिखाया गया है, जब कभी उन्होंने बस स्टॉप पर भीख मांगा था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क के बड़े होटलों में रहे। इसके अलावा जेल की कोठरी में बिताए उन दिनों तक की कहानी को दिखाया गया है।
'संजू' के टीजर को देखकर इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि क्या सच में किसी सुपरस्टार की जिंदगी में इतना कुछ हो सकता है क्या? संजय के किरदार को निभाने के लिए रणबीर की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। वह इसमें एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। खासतौर पर उन्होंने अपनी बॉडी पर मेहनत की है वो तो कमाल का ही है। फिल्म में रणबीर 6 अलग किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। इसमें रणबीर के अलावा फिल्म के लेखक और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने अनुष्का शर्मा, परेश रावल (सुनील दत्त), सोनम कपूर, दिया मिर्जा (मान्यता दत्त), मनीषा कोइराला (नरगिस दत्त) और बोमन ईरानी को भी अहम किरदार दिए हैं।
देखिए टीजर-