{"_id":"21dfbd21480c8098b81d3fe494962575","slug":"sanjay-dutt-going-to-the-yervda-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त ने जेल जाते हुए कहा, सपोर्ट करिए!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त ने जेल जाते हुए कहा, सपोर्ट करिए!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई बम ब्लास्ट केस में सजा काट रहे संजय दत्त ने शनिवार को येरवडा जेल जाते हुए गुहार लगाई है कि 'सपोर्ट कीजिए!' वहीं उन्होंने फरलो और पैरोल पर मिलने वाली छुट्टियों को लेकर मीडिया में आ रही खबरों नाखुशी भी जताई है।
विज्ञापन
जेल जाते हुए संजय ने कहा कि 'मैं 22 साल से कानून का पालन कर रहा हूं। आज ऑर्डर मिला है सरेंडर। दुआ करो जल्दी खत्म हो। फरलो हर कैदी को मिलता है। मीडिया से रिक्वेस्ट है... सपोर्ट कीजिए।'
विज्ञापन
काफी निराश लग रहे संजय दत्त ने कहा, 'आप लोगों ने सेलेब्रिटी का हौवा मचाया। मैं आपकी इज्जत करता हूं...आप मेरी इज्जत कीजिए। आप जेल अथॉरिटी को दोष देते हैं...सबकुछ कानून के तहत हो रहा है। प्लीज मेरा सपोर्ट कीजिए।'
विज्ञापन
फरलो एक्सटेंशन खारिज होने के बाद संजय दत्त को शनिवार को पुणे की यरवडा जेल में सरेंडर का ऑर्डर दिया गया है। वह 24 दिसंबर को 14 दिन की फरलो पर बाहर थे, जो गुरुवार को खत्म हो गई थी। लेकिन संजय दत्त की ओर से भेजे गए एक्सटेंशन पर कोई फैसला नहीं हो पाने के कारण वह गुरुवार को जेल से लौट आए थे। अब आवेदन खारिज हो चुका है तो संजय दत्त फिर जेल जा रहे हैं।