{"_id":"bd272346-9763-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-go-for-shooting-of-zanjeer-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा के बाद पहली बार शूटिंग के लिए निकले संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सजा के बाद पहली बार शूटिंग के लिए निकले संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजय दत्त को सुनायी गयी सजा के बाद गुरुवार की सुबह पहली बार संजय दत्त फिल्म की शूटिंग के लिए निकले। वह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शूटिंग के लिए निकले।
विज्ञापन
अवैध हथियार रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टाडा कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को बरकरार रखा था। उन्हें साढ़े तीन साल जेल में बिताने का आदेश दिया गया था। संजय दत्त को चार सप्ताह के अंदर कोर्ट में समर्पण करना था।
विज्ञापन
सजा का आदेश मिलने के बाद संजय दत्त ने कहा था कि वह अपनी बाकी बची हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद सेरेंडर करेंगे।
गुरुवार को वह अपूर्व लाखिया निर्देशित फिल्म 'जंजीर' की शूटिंग के लिए मुंबई के कमलिस्तान स्टूडियो गए। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की 'जंजीर' फिल्म की रीमेक है।
विज्ञापन
इस फिल्म के अलावा संजय दत्त ने अपनी दो फिल्मों 'पुलिसगीरी' और 'पीके' की भी शूटिंग पूरी करने की बात कही है।
'पीके' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। हिरानी उन हिस्सों की शूटिंग पूरी कर लेना चाहते हैं जिसमें संजय दत्त अकेले के हैं।