{"_id":"8ba2ad7c-be69-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-allowed-to-take-mattress-shampoo-mosquito-repellent-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त को जेल में घर का खाना मिलेगा, सिगरेट नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त को जेल में घर का खाना मिलेगा, सिगरेट नहीं
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाडा अदालत ने संजय दत्त को जेल में घर का बना खाना खाने, दवा लेने, तकिया और पतले गद्दे पर सोने की सुविधा एक माह तक देने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें 15 दिन पंखे में रहने और कसरत एवं ध्यान लगाने के लिए भी जेल में सुविधा मिलेगी ।
एक माह के बाद अधिकारी तय करेंगे कि ये सुविधाएं संजय को आगे दी जाएं या नहीं। हालांकि अदालत ने संजय दत्त को जेल में इलेक्ट्रानिक सिगरेट पीने की छूट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने उनसे कहा कि आप सिगरेट पीना छोड़ दें, यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
यहां यह भी बता दें कि संजू के घर जाने वाली कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस बात का खुलासा किया कि संजय दत्त ने जेल जाने से पहले ही खुद को जेल के माहौल में ढालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बेड पर सोना छोड़कर जमीन पर सोना शुरू कर दिया। यहां तक कि वो चादर और तकिए का भी प्रयोग नहीं करते हैं और ना गद्दों का।
क्या है ई सिगरेट
यह सिगरेट दिखने में असल सिगरेट जैसी ही दिखती है। लेकिन यह निकोटिन का बहुत ही पतला धुआं छोड़ती है, जो सीधे फेफड़ों द्वारा काफी तेजी से सोख लिया जाता है। यह सिगरेट बैटरी से चलती है।