फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sandeep Reddy Vanga upcoming movies Spirit Animal Park New Update Read Details Inside

Sandeep Reddy Vanga: स्पिरिट-एनिमल पार्क के लिए संदीप रेड्डी वंगा ने कस ली कमर, जानें कब आएंगी दोनों फिल्में

Mon, 26 Aug 2024 08:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

संदीप रेड्डी वंगा की आगामी दो फिल्मों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्मकार ने स्पिरिट और एनिमल पार्क की शूटिंग और इसे रिलीज करने को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga upcoming movies Spirit Animal Park New Update Read Details Inside
संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sandeepreddy.vanga

विस्तार

फिल्मकार संदीप रेड्डी वंगा को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह के बाद एनिमल से उन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। अब वह अपनी आगामी दो फिल्मों के लिए कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने स्पिरिट और एनिमल पार्क को रिलीज करने की समय सीमा तय कर दी है।
विज्ञापन

Super/Man: The Christopher Reeve Story: सुपरमैन का संघर्ष देखना है तो तैयार हो जाएं, ट्रेलर जारी, कहानी बाकी
विज्ञापन


चार साल तक रहेंगे व्यस्त
मीडिया रिपोर्ट्स में वांगा की अपनी आगामी फिल्मों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि निर्देशक ने अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है। इन दोनों ही फिल्मों की वजह से संदीप अगले चार वर्षों तक व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब शुरू होगी स्पिरिट की शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले प्रभास अभिनीत 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू होनी है। यह फिल्म पहले से ही प्री-प्रोडक्शन चरण में है। संदीप ने पहले इस फिल्म को इस साल के आखिर में शुरू करने की  योजना बनाई थी और 2025 में इसे बड़े पर्दे पर लाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, अब यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी और 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

एनिमल पार्क पर आया यह अपडेट
संदीप की इस फिल्म को विशुद्ध रूप से एक मॉस एंटरटेनर बताया जा रहा है, जो उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पिरिट' को खत्म करने के बाद वह जोर शोर से रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म ' एनिमल पार्क' पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का निर्माण 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगा। वहीं, इसे साल 2028 में रिलीज करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकमारन की प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed