फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Wankhede Ex NCB Officer Aryan Khan Drugs Case claims he his wife gets threat messages amid srk chats

Sameer Wankhede: खतरे में समीर वानखेड़े और उनका परिवार! आर्यन खान केस के पूर्व अधिकारी को मिल रहीं धमकियां

Mon, 22 May 2023 11:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 11:23 AM IST
सार

समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। यह सिलसिला पिछले चार दिनों से चल रहा है।

विज्ञापन
Sameer Wankhede Ex NCB Officer Aryan Khan Drugs Case claims he his wife gets threat messages amid srk chats
समीर वानखेड़े - फोटो : ANI

विस्तार

आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच करने वाले एक्स-एनसीबी अधिकारी का नाम इस समय आए दिन चर्चाओं में बना हुआ है। जहां समीर वानखेड़े मुश्किलों में फंस गए हैं और कोर्ट में लगातार उनकी पेशी हो रही है। वहीं बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख खान और समीर के बीच चल रही इस लड़ाई में एक नया मोड़ आया था। दरअसल, बीते दिनों समीर वानखेड़े और शाहरुख खान के बीच हुई व्हाट्सएप चैट रिवील हो गई थी, जिसमें अभिनेता अधिकारी से आर्यन को जेल न भेजने की बात कह रहे हैं। इस बीच अब समीर वानखेड़े ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन

Sameer Wankhede Ex NCB Officer Aryan Khan Drugs Case claims he his wife gets threat messages amid srk chats
समीर वानखेड़े-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

समीर वानखेड़े ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उन्हें और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। यह सिलसिला पिछले चार दिनों से चल रहा है। समीर ने कहा, 'मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले चार दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sameer Wankhede Ex NCB Officer Aryan Khan Drugs Case claims he his wife gets threat messages amid srk chats
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, बीते दिनों समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय शाहरुख खान संग हुई व्हाट्सएप चैट उजागर की थी।  यह चैट समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के साथ अटैच की थी। इन चैट्स के सामने आते ही यह टीवी से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पर वायरल हो गई थीं। चैट की बातचीत में यह बताने की कोशिश है की आर्यन के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। समीर वानखेड़े ने अपने याचिका में बताया है की अपने सीनियर के आदेश के अनुसार उन्होंने केस पर काम किया था। इन चैट्स में शाहरुख खान समीर से आर्यन को जेल न भेजने से लेकर उनसे फोन पर बात करने की अपील तक करते नजर आ रहे हैं।
Citadel: सिटाडेल में वरुण संग इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार हो गईं सामंथा, केमिस्ट्री स्क्रीन पर लगाएगी आग?

विज्ञापन

Sameer Wankhede Ex NCB Officer Aryan Khan Drugs Case claims he his wife gets threat messages amid srk chats
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

जहां इन चैट्स के सामने आने के बाद जहां पहले समीर वानखेड़े का पलड़ा भारी लग रहा था, वहीं बीते दिन हुई सुनवाई में एक बार फिर कोर्ट ने पूर्व अधिकारी को फटकार लगाई है। अधिकार ने कहा कि यह पूरी तरह से नियमों के उल्लंघन के खिलाफ है। एंटी-ड्रग्स ब्यूरो अधिकारी ने कहा कि एक जांच अधिकारी की आरोपी के परिवार के साथ इस तरह की चैट कैसे हो सकती है? सूत्रों के अनुसार वानखेड़े ने तब अपने सीनियर अफसरों को इन चैट के बारे में नहीं बताया था और न ही उन्हें रिकॉर्ड पर रखा था। बता दें, आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर, 2021 को यहां कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। 
PM Modi: पीएम मोदी ने पपुआ न्यू गिनी को भेंट की तमिल क्लासिक 'थिरुक्कुरल', टोक पिसिन भाषा में पढ़ सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed