दुखद: संभावना सेठ के पिता का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद पड़ा दिल का दौरा
एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का निधन
बीते दिनों हुए थे कोरोना संक्रमित
कोविड-19 के बाद पड़ा दिल का दौरा
विस्तार
बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया। संभावना के पिता पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद आज शाम को उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
इस बात की जानकारी संभावना सेठ के इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से दी गई है। उनके पति अविनाश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आज शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड 19 के बाद दिल का दौरा पड़ने से अपने पिता को खो दिया। कृपया उनको अपनी प्रार्थनाओं में जगह देना।'
विज्ञापन विज्ञापन
बीते दिनों संभावना सेठ ने अपने पिता के लिए अस्पताल में बेड की गुहार लगाई थी। संभावना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, 'दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद कर सकता है। यह मेरे घर के नजदीक है। मेरे पिता कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें बेड की जरूरत है। वो इस समय मेरे भाई के साथ अस्पताल के बाहर बेड के लिए इंतजार कर रहे हैं।'
— Sambhavna Seth (@sambhavnaseth) April 30, 2021
अब इस बुरी खबर को सुनकर उनके फैंस और सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि कई दिनों से संभावना सेठ अपने पति अविनाश के साथ कोरोना काल में लोगों की मदद में जुटी हुई थीं।