फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   samantha ruth prabhu fan builds temple in Andhra pradesh on actress name He will dedicate it on 28 april

Samantha: सामंथा के नाम पर मंदिर बनवा रहा अभिनेत्री का यह जबरा फैन, जानें कहां हो रहा निर्माण?

Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Apr 2023 01:02 AM IST
सार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का एक प्रशंसक अभिनेत्री के नाम पर एक मंदिर का निर्माण करवा रहा है, जो वह अभिनेत्री को जल्द ही भेंट करने वाला है।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu fan builds temple in Andhra pradesh on actress name He will dedicate it on 28 april
सामंथा के नाम पर बन रहा मंदिर - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ इंडस्ट्री में फैंस के बीच अभिनेता और अभिनेत्रियों को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब अभिनेत्रियों को उनके फैंस ने मंदिर तोहफे में दिए हैं। दरअसल, दक्षिण में अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को प्यार के रूप में मंदिर का निर्माण कर उन्हें भेंट करने का फैंस के बीच क्रेज है। अभिनेत्री खुशबू, नमिता, हंसिका मोटवानी और नयनतारा सभी के नाम पर मंदिर है, जो तमिलनाडु में उनके प्रशंसकों ने बनाए हैं। अब इस कड़ी में सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

पूरा हुआ मंदिर का निर्माण
दरअसल, वर्तमान में आंध्र प्रदेश में बापटला के पास अलापडू गांव में सामंथा के नाम पर एक मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर का निर्माण उनके प्रशंसक तेनाली संदीप कर रहे हैं। बताया गया कि प्रशंसक ने मंदिर का काम भी पूरा कर लिया है। अब वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के नाम पर आधिकारिक रूप से मंदिर खोलने के लिए 28 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं।

Madhoo: सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से दुखी हैं मधु, बोलीं- दुख होता है जब...

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सामंथा की मूर्ति
दिलचस्प बात यह है कि अभी तक वह प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री सामंथा से मिल भी नहीं पाए हैं। फैन का कहना है कि वह केवल अभिनेत्री के काम और उनके प्रत्यूषा फाउंडेशन के माध्यम से अभिनेत्री के दान कार्य को देखकर उनके जबर्दस्त फैन बन गए। इस मामले पर सामंथा या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन फैन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सामंथा या उनकी टीम इस मामले पर अपनी राय जरूर देंगी। मंदिर में सामंथा के सिर की एक विशाल मूर्ति होगी, जो केंद्र में स्थापित होगी।

Alia Bhatt: बेटी राहा के जन्म के बाद से लगातार थेरेपी के लिए जा रही हैं आलिया, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन

सामंथा का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें सामंथा के फिल्मी करियर की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई, जो पौराणिक कथा महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Filmy Wrap: नवाजुद्दीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज और OMG 2 पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed