फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman will hero in kick sequel film

किक की सीक्वल फिल्म में हीरो होगा कौन?

Sat, 22 Nov 2014 07:54 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
salman will hero in kick sequel film

सलमान खान ने 'दबंग' को छोड़कर कभी अपनी किसी और फिल्म के सीक्वल में काम नहीं किया। लेकिन शायद जल्द ही वह अपनी पिछली फिल्म 'किक' के सीक्वल में जरूर नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन


'किक' से जुड़े सूत्रों के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला संभवत: जल्द ही सीक्वल की कहानी लिखें। 'किक' सलमान के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 234 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने कमाई के मामले में सलमान की पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' (188 करोड़) को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, "नाडियाडवाला के फिल्म वितरक और मित्र अब उनसे फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाकर उसे सीक्वल में तब्दील करने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि इससे अच्छी कमाई की संभावना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशित करेगा कौन?

salman will hero in kick sequel film

​नाडियाडवाला फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि फिल्म निर्माता के रूप में वह पहले से ही व्यस्त हैं​। नाडियाडवाला ने कहा​, "मेरे लिए यह साल जबर्दस्त रहा है​। ऊपर वाले की दुआ रही है​।​

'किक' हमारी उम्मीद से भी ज्यादा सफल हुई और यह सब सलमान की स्टार-पावर की वजह से हुआ..मेरे हाथ फिलहाल फिल्म परियोजनाओं से फुल हैं​।​"​​ इस साल जुलाई में रिलीज हुई 'किक' में जैकलिन फर्नाडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे​।​


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed