फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman was spotted at the Mumbai airport Jets Off To Dubai Days After Firing Outside Mumbai Residence

Salman Khan: घर पर गोलीबारी के बीच दुबई रवाना हुए भाईजान! कड़ी सुरक्षा के साथ करेंगे अपना फिटनेस ब्रांड लॉन्च

Fri, 19 Apr 2024 12:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी की घटना सामने आई। इसके बाद से ही अभिनेता की सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए हैं। बीते दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान खान से मिलने पहुंचे थे। अब सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह मुंबई से बाहर निकलते देखा गया। खबरों की मानें तो भाईजान को अपने फिटनेस ब्रांड बीइंग स्ट्रॉन्ग के लॉन्च के लिए दुबई जाना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Salman was spotted at the Mumbai airport Jets Off To Dubai Days After Firing Outside Mumbai Residence
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया और उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी थे। साथ ही उन्हें Y+ सुरक्षा भी दी गई थी, जो उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। अभिनेता को अपनी कार से बाहर निकलते और सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के कारण बिना पोज दिए हवाई अड्डे के अंदर जाते देखा गया। कथित तौर पर सलमान अपने फिटनेस ब्रांड बीइंग स्ट्रॉन्ग के लॉन्च के लिए दुबई गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




14 अप्रैल को हुई थी यह घटना
मालूम हो कि रविवार तड़के दो बाइक सवार शूटरों ने बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद बड़े पैमाने पर पुलिस ऑपरेशन शुरू हो गया। 14 अप्रैल को आरोपियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें से एक दीवार पर और दूसरी सलमान खान के घर की गैलरी में लगी। घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था।

काम को लेकर सीरियस हैं भाईजान
मालूम हो कि सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता ने कथित तौर पर अपनी टीम से हमले के कारण अपनी योजनाओं में बदलाव या उन्हें पुनर्निर्धारित नहीं करने के लिए कहा है, और उम्मीद है कि वह अपनी शूटिंग और अन्य काम पहले की योजना के अनुसार जारी रखेंगे।

Do Aur Do Pyaar Review: विद्या व प्रतीक के अभिनय का उत्कर्ष, शादी में प्रेम और प्रेम में शादी तलाशती फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed