रणबीर से कैटरीना के रिश्ते पर सलमान ने लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी समय प्रेमी-प्रेमिका रह चुके सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच ताल्लुक बेहद खराब हो चुके हैं। खासकर सलमान तो कैटरीना के बारे में बिल्कुल ही कोई बात नहीं करना चाहते।
सलमान की कैटरीना से नाराजगी का एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। सलमान को एक विज्ञापन करने के लिए 7 करोड़ का ऑफर था। जिसमे उनके साथ कैटरीना को भी काम करना था।
लेकिन सलमान ने इतना जानते ही कि उनके साथ कैटरीना कैफ विज्ञापन करेंगी इस ऑफर को ठुकरा दिया। सलमान के इस तरह इतने बड़े ऑफर को ना कह देने से उनके और कैटरीना के रिश्तों की तल्खी एक बार फिर साफ हो गई है।
कैटरीना कैफ सलमान के साथ काम करने को तैयार
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक कैटरीना इस विज्ञापन में काम करने को तैयार थी। कैटरीना इसे निजी जिंदगी से ना जोड़कर सिर्फ एक शूटिंग की तरह ही ले रहीं थी।
कैटरीना को सिर्फ इसलिए इस प्रोजेक्ट से कोई दिक्कत नहीं थी कि इसमें सलमान खान काम करने वाले थे। लेकिन सलमान ने कैटरीना का नाम सुनते ही इससे किनारा कर लिया।
सलमान की वजह से ही कैटरीना को नहीं मिली 'बजरंगी भाईजान'
फिल्म निर्माता 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' में सलमान के साथ कैटरीना को लेना चाहते थे। लेकिन दोनो ही फिल्मों में सलमान नें कैटरीना को नहीं लेने दिया।
सलमान का कैटरीना की तरफ कड़ा रुख देखकर लगता है कि सलमान 'कमिटमेंट' कर चुके हैं कि वो कैटरीना के साथ काम नहीं करेंगे।
बॉलीवुड में कैटरीना को स्थापित करने का श्रेय सलमान को ही दिया जाता है। कैटरीना कैफ आजकल रणबीर कपूर के साथ देखीं जा रहीं हैं दोनो के जल्दी ही शादी करने की भी उम्मीद है।