फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman to host an Eid party in reel life

सलमान किसके लिए गा रहे हैं, आज की पार्टी मेरी तरफ से!

Wed, 01 Jul 2015 12:56 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Salman to host an Eid party in reel life

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बडे़ धमाके की उम्मीद है। लेकिन फिल्म से पहले ही एक पार्टी सलमान देने जा रहे हैं। ये पार्टी वो एक गाने के जरिए दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल इस फिल्म का एक गाना फिलहाल शूट किया जा रहा है जिसमें सलमान खान और करीना कपूर हैं। ये गाना कुछ इस तरह है 'आज की पार्टी मेरी तरफ से'। ये गाना कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इस गाने की खास बात ये है कि गाने का उपयोग सिर्फ प्रचार के लिए किया जाएगा और फिल्म में यह गाना नजर नहीं आएगा। फिल्म से जुड़े लोगों को पूरी उम्मीद है। कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही यह गाना धूम मचा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना सिर्फ ईद के जश्न के लिए, फिल्म में नहीं दिखेगा

Salman to host an Eid party in reel life

सलमान और करीना पर फिल्माया जा रहा ये गाना 'बजरंगी भाईजान' में नहीं होगा। इसको सिर्फ फिल्म के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, निर्देशक कबीर खान का ये आइडिया था कि ईद के जश्न के लिए एक खास गाना बनाया जाए।


इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने किया है जबकि मीका सिंह ने आवाज दी है और कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है। ईद हमेशा से सलमान के लिए लकी रही है। 'वांटेड' (2009), 'दबंग' (2010), 'एक था टाइगर' (2012), किक (2014) जैसी फिल्में ईद पर रिलीज हुईं और रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करने में सफल रही हैं।

इस बार 'बजरंगी भाईजान' क्या कमाल कर पाएगी। इसके लिए तो 17 जुलाई का इंतजार करना होगा हालांकि फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed