{"_id":"61fa3813d0e1b7536a2a979e","slug":"salman-shares-pic-of-his-chiselled-back-from-the-gym-fans-say-tiger-is-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अभिनेता सलमान खान ने जिम से शेयर की फोटो, फैंस बोले- टाइगर इज बैक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अभिनेता सलमान खान ने जिम से शेयर की फोटो, फैंस बोले- टाइगर इज बैक...
Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी टाइगर सीरीज की आगामी तीसरी किस्त की शूटिंग के लिए ट्रैक पर वापस आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक साइड से क्लिक की गई तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी टाइगर सीरीज की आगामी तीसरी किस्त की शूटिंग के लिए ट्रैक पर वापस आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक साइड से क्लिक की गई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान खान की पीठ की मांसपेशियां पूरी तरह से दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है "वापस आना।"
विज्ञापन
इस तस्वीर पर सलमान खान के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान की इस तस्वीर पर लिखा "सुल्तान वापस आ गया है।" जबकि एक ने कई दिल इमोजी जोड़ते हुए लिखा कि वह सलमान खान को प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "टाइगर इज बैक"। इतना ही नहीं सलमान खान की इस जिम की तस्वीर से प्रेरित होकर उनके एक प्रशंसक ने उन्हें "असली फिटनेस आइकन" बताया। गौरतलब है कि सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हालांकि वह नियमित पोस्ट शेयर नहीं करते हैं। लेकिन उनके फैंस को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। गौरतलब है कि इस वक्त सलमान खान टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की पहली दो सीरीज हिट रही हैं। टाइगर 3 का भी फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान और कटरीना अगले हफ्ते मुंबई में टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे और इस महीने के अंत में एक शेड्यूल के लिए दिल्ली की यात्रा करेंगे।