फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman's dabang3 will be seen on next id

2017 की ईद पर भी दबंगई दिखाने की तैयारी में सलमान

Wed, 01 Jul 2015 11:46 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
salman's dabang3 will be seen on next id

हाल ही में यश राज बैनर्स द्वारा सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज़ के लिए 2016 की ईद का समय तय किया है तो उसके बाद खबर है कि सलमान खान के नाम 2017 तक की ईद भी बुक कर ली गई है।

विज्ञापन


ख़बर है कि फ़िल्म 'दबंग-3' के लिए 2017 की ईद भी सलमान ख़ान के नाम उन्हीं के भाई अरबाज़ खान द्वारा बुक किया जा चुका है।

हम सब जानते हैं कि ईद का त्योहार सलमान ख़ान के लिए काफ़ी लकी है और जब जब सलमान की फ़िल्म ईद के मौक़े पर रिलीज़ हुई है, तब तब फ़िल्म सुपर हिट हुई।

दबंग 3 होगी रिलीज

salman's dabang3 will be seen on next id

इस साल ईद पर सलमान की फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' रिलीज़ होने जा रही है। 2016 की ईद भी सलमान के नाम बुक हो चुकी है। 2016 में सलमान ख़ान की फ़िल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी और अब 2017 की ईद की तैयारी अरबाज़ ख़ान ने शुरू कर दी है।

हालांकि, 'दबंग-3' अभी अपने शुरुआती दौर में है, जिसकी केवल घोषणा हुई है। अभी कहानी भी नहीं लिखी गई है, मगर निर्माता अरबाज़ खान ने पहले ही 2017 की ईद पर क़ब्ज़ा करने की इच्छा जता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed