{"_id":"69b0cafb72506680a5dd062e556d5dda","slug":"salman-khan-with-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के साथ दिखेंगे सचिन तेंदुलकर
अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
यह खबर आपको चौंका सकती हैं लेकिन है सही। सचिन तेंदुलकर जल्द ही सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'दबंग' और 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर एक साथ नज़र आने वाले हैं। किसी फ़िल्म में नहीं बल्कि सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल के चौथे संस्करण के लॉन्च के मौक़े पर।
सलमान के छोटे भाई सोहैल की टीम भी शामिल है. ये कार्यक्रम 20 दिसंबर को को मुंबई के एक फ़ाइव स्टार होटल में आयोजित होगा।
सीसीएल-4 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी. इस टूर्नामेंट में विभिन्न फ़िल्मी कलाकारों की टीमें शामिल होंगी।
क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद सचिन तेंदुलकर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इधर वह राज्यसभा की बैठकों का भी हिस्सा बन रहे हैं।