फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan will be producer with 5 film

सलमान खान आएंगे पांच फिल्मों के साथ

Wed, 04 Sep 2013 04:01 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
salman khan will be producer with 5 film

सलमान खान अपना खुद का बैनर विधिवत शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सलमान अपने बैनर की फिल्मों की शुरुआत एक साथ पांच फिल्मों से करेंगे।

विज्ञापन


बॉलीवुड में खबर गरम है कि सलमान खान अपना खुद का बैनर जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। इस बैनर के तहत वे एक साथ पांच फिल्में प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यूं अब तक सलमान खान के होम प्रोडक्शन की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन


उनकी फिल्में कभी अरबाज खान प्रोड्यूस करते हैं, तो कभी सोहेल खान। यहां तक कि उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्में भी अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान द्वारा ही प्रोड्यूस की गई होती हैं। सब जानते हैं कि सलमान अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन के तहत भी कई चीजें प्रोड्यूस कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बीइंड ह्यूमन ब्रांड की घडिय़ां और टी शर्ट युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। अभी यह तो पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनके बैनर का नाम क्या होगा, लेकिन कयास यही है कि बीइंड ह्यूमन के तहत ही वे प्रोड्यूसर बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की लांचिंग फिल्म से वे अपने बैनर की शुरूआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म सुभाष घई की चर्चित फिल्म हीरो की रीमेक होगी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने महेश मांजरेकर और विनय विरमानी को भी अपने बैनर की फिल्मों के निर्देशन की बागडोर सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed