{"_id":"6ac5405f31e705e446089158","slug":"salman-khan-towers-high-rise-in-chandigarh-to-be-named-after-bollywood-superstar-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान टावर: क्या सुपरस्टार के नाम पर रखा जाएगा ऊंची इमारत का नाम? सैटेलाइट टाउन जैसा दिख सकता है प्रोजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान टावर: क्या सुपरस्टार के नाम पर रखा जाएगा ऊंची इमारत का नाम? सैटेलाइट टाउन जैसा दिख सकता है प्रोजेक्ट
Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
सार
Salman Khan: खबर है कि चंडीगढ़ में बनने वाली एक नई ऊंची इमारत का नाम सलमान खान के नाम पर रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को मुंबई में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विस्तार
चंडीगढ़ में एक नई ऊंची इमारत बन रही है, जिसका नाम सलमान खान के नाम पर रखे जाने की चर्चा है। इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि यह आधुनिक सुविधाओं से लैस एक टाउनशिप जैसी होगी। यह एक सैटेलाइट टाउन जैसी दिख सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या हो सकता है नाम?
फिल्मों के इतिहास में शायद यह पहली बार है, जब किसी भारतीय फिल्म सुपरस्टार के नाम पर एक रिहायशी इमारत का नाम रखा जा रहा है। इस इमारत के लिए तीन नाम रजिस्टर कराए गए हैं। खबर है कि इसे एसके टावर्स, द सलमान टावर्स या सलमान खान टावर्स कहा जा सकता है। या फिर इन तीनों नामों से मिलते-जुलते किसी नाम से जाना जा सकता है।

- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी आधिकारिक घोषणा?
इसमें शामिल दो रियल एस्टेट कंपनियों में से एक स्थानीय बिल्डर है और दूसरी विदेशी कंपनी है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक इसकी घोषणा गुरुवार को मुंबई में हो सकती है।
इसमें शामिल दो रियल एस्टेट कंपनियों में से एक स्थानीय बिल्डर है और दूसरी विदेशी कंपनी है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक इसकी घोषणा गुरुवार को मुंबई में हो सकती है।
सलमान खान: अभिनेता ने भाजपा के युवा नेता को बुलाया अपने घर, किया ऐसा व्यवहार; सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
'बिग बॉस 20' में सलमान ने कटरीना का किया बचाव
सलमान हाल ही में 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस दिखने और अपने लुक को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करने की वजह से चर्चा में थे। उसी सेगमेंट के दौरान, उन्होंने कटरीना कैफ के बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन पर की गई टिप्पणियों का भी अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया और अभिनेत्रियों की आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी की आलोचना की।

- फोटो : X @salmankhan
सलमान खान का वर्कफ्रंट
- सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जिसे अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है।
- इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
- इस प्रोजेक्ट का शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, लेकिन बाद में इसकी कहानी और नाम बदल दिए गए।
- अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
- सलमान की एक और फिल्म पाइपलाइन में है, जिसका अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है।
- इसे वामशी पेडिपल्ली निर्देशित कर रहे हैं। दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
- इसमें नयनतारा फीमेल लीड रोल में होंगी, जबकि अरविंद स्वामी के विलेन का रोल निभाने की चर्चा है।
- यह फिल्म ईद 2027 में रिलीज होने वाली है।