{"_id":"642fd624e60ba1cfa506fbb5","slug":"salman-khan-starrer-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-trailer-update-actor-shared-motion-poster-on-twitter-watch-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKBKKJ: दिल थाम के बैठ जाइए, इस दिन रिलीज हो रहा है सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KKBKKJ: दिल थाम के बैठ जाइए, इस दिन रिलीज हो रहा है सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर
Fri, 07 Apr 2023 02:07 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:07 PM IST
सार
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर डेट की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। इस बीच सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ही जां, फिल्म के ट्रेलर डेट की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर
सलमान की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का टीजर जनवरी महीने में रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। इस बीच सलमान ने फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। फिल्म का यह पोस्टर काफी दमदार है। शेयर किए गए इस पोस्टर में एक्टर डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
Let the action begin! #KisiKaBhaiKisiKiJaan Trailer out on April 10th. @hegdepooja @VenkyMama @farhad_samji @IamJagguBhai @bhumikachawlat @boxervijender #AbhimanyuSingh @TheRaghav_Juyal @jassiegill @siddnigam_off @ishehnaaz_gill @palaktiwarii @vinalibhatnaga1 pic.twitter.com/ce7I3P92Yu
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2023
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। सलमान ने जो पोस्टर शेयर किया है। इसमें एक्टर हाथ में चाकू लिए और अपना लकी ब्रेसलेट फ्लांट करते नजर आ रहे हैं। भाईजान इस मोशन पोस्टर काफी हैडसम लग रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी गई। फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।
ये बड़े सितारे आएंगे नजर
'किसी का भाई किसी की जान' में साउथ की सुपरस्टार पूजा हेगड़े सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वेंकेटेश, जगपति, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला, शहनाज गिल, सूरज पंचोली, पलक तिवारी आदि कई कलाकार नजर आएंगे। यह भी पढ़ें- Diya Mirza:'कुछ पहलुओं पर सवाल उठाना है जरूरी...', फिल्म रहना है तेरे दिल में को लेकर दिया मिर्जा का बड़ा बयान