सलमान के फैन्स के आगे पाकिस्तान पस्त, रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं इसको लेकर लगातार कई तरह की खबरें आ रहीं थी। माना जा रहा था कि भारत-पाक रिश्तों पर बनी होने के कारण फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज की इजाजत नहीं मिलेगी।
फिल्म को पाकिस्तान में कुछ सीन को काटने का बाद रिलीज की अनुमति मिल गई है। पाकिस्तान के फिल्म सेंट्रल बोर्ड के चैयरमैन मोबाशिर हसन ने कहा कि सीबीएफसी ने 'बजरंगी भाईजान' के कुछ सीन हटाने के बाद फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की इजाजत दे दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मोबाशिर हसन ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, फिल्म समीक्षक और सिविल सोसायटी के लोगों से विचार विमर्श के बाद ही फिल्म को रिलीज की अनुमति दी गई है।
पाकिस्तान में रिलीज के साथ ही 'बजरंगी भाईजान' के नाम जुडेगा ये रिकॉर्ड
'बजरंगी भाईजान' को पाकिस्तान में रिलीज की इजाजत मिल गई है। इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी 'फिल्म' के नाम पर जुड़ने जा रहा है। 'बजरंगी भाईजान' भारत-पाकिस्तान पर केंद्रित कहानी वाली ऐसी पहली फिल्म बन गई है जो पाकिस्तान में रिलीज होगी।
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने 'बजरंगी भाईजान' को पाकिस्तान में रिलीज होने की अनुमति दे दी है, फिल्म में एक भारतीय को एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची को उसके घर पाकिस्तान वापस पहुंचाने की कोशिश करते दिखाया गया है।
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर केंद्रित 'एक था टाइगर' 'एजेन्ट विनोद', 'हैदर', 'बेबी', 'तेरे बिन लादेन' ऐसी फिल्में हैं जो पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई थी। क्योंकि इनकी कहानी में पाकिस्तान किसी न किसी तरह शामिल था। यहां तक कि कश्मीर पर बनी 'हैदर' को भी पाक में रिलीज की इजाजत नहीं मिली थी।
पाक में ही पाकिस्तान की फिल्मों को टक्कर देगी 'बजरंगी भाईजान'
पाकिस्तान में ईद के मौके पर वहां की दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। जिनसे 'बजरंगी भाईजान' को कड़ी टक्कर मिलेगी। पाकिस्तान की 'रॉंग नो' और 'बिन रोए' ईद पर रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों में पाक के बड़े सितारे काम कर रहे हैं।
'बिन रोए' पाकिस्तान के टीवी की मशहूर कलाकार माहिरा खान की फिल्म है। 'बिन रोए' ईद पर ही भारत में भी रिलीज होगी। माहिरा शाहरुख की आने वाली फिल्म 'रईस' में भी हैं। ऐसे में शाहरुख की हीरोइन से सलमान का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।
50 देशो में रिलीज होगी 'बजरंगी भाईजान'
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' भारत के अलावा भी 50 देशों में रिलीज होगी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' दुनियाभर के फिल्मों के चार बड़े बाजार यूएसए, यूके, यूएई और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो रही है।
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि ईद पर सलमान खान की फिल्मों की सफलता को दखते हुए 'बजरंगी भाईजान' से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि ईद पर सलमान की फिल्में बेहद अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं।
सलमान के सीओओ अतुल बुटाला का कहना है कि 'बजरंगी भाईजान' सलमान की भारत और दुनियाभर में इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है।