फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's co-star Bhagyashree not guilty in hit-and-run case

हिट एंड रन केस में फंसीं सलमान की 'हीरोइन' भाग्यश्री, पीड़ित ने पहचान की

Tue, 28 Feb 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's co-star Bhagyashree not guilty in hit-and-run case
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
हिट रन केस में सलमान खान पहले ही कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं, इस बार उनकी को-स्टार भाग्यश्री भी इसी तरह के मामले में फंस गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2016 में एक हिट एंड रन केस में भाग्यश्री के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी और इसके बाद से इस केस में जांच चल रही थी। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक, भाग्यश्री ने दिए बयान में कहा है कि गाड़ी वो नहीं बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था।

जबकि पीड़ित ने दर्ज कराई एफआइआर में साफ साफ कहा है गाड़ी भाग्यश्री चला रही थी।

पीड़ित ने कहा ' 2 नवंबर 2016 को मैं जब लिंक रोड की तरफ जा रहा था, मैं सांताक्रूज में एक सिग्नल पर रुका और तभी वहां पीछे से तेज रफ्तार में आती हुई स्कोडा ने मुझे टक्कर मार दी और मैं घायल हो गया। मैंने देखा कि गाड़ी हीरोइन भाग्यश्री चला रही थी।'
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक अस्तपताल में जब भाग्यश्री के पति उनसे मिलने आए तो उन्होंने भी यही  कहा था कि गाड़ी भाग्यश्री चला रहीं थीं लेकिन वो कोई शिकायत दर्ज ना कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाद में भाग्यश्री के पति ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और ब्लैकमेल किया जा रहा है।

इधर भाग्यश्री ने अब जो बयान दिया है उसके मुताबिक गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। देखते हैं कि अब ये केस कौन-सा मोड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed