{"_id":"655d97805fcee10a0505949c","slug":"salman-khan-reveals-his-big-secret-of-fitness-how-does-tiger-3-star-manage-to-stay-young-and-fit-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: इस उम्र में भी कैसे युवा दिखते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताया अपना फिटनेस मंत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: इस उम्र में भी कैसे युवा दिखते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताया अपना फिटनेस मंत्र
Wed, 22 Nov 2023 11:30 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:30 AM IST
सार
मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से युवा और फिट रहने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे हर साल दो पुरानी आदतें छोड़ते हैं और हर साल दो नई आदतें अपनाते हैं।
विज्ञापन
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान उम्र के 57वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। मगर, फिटनेस के मामले में वे युवाओं को टक्कर देते हैं। पर्दे पर उन्हें देखकर लगता है कि उम्र का असर उन्हें छू तक नहीं गया है। अभिनेता के प्रशंसक अक्सर उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। खुद सलमान ने इससे पर्दा उठा दिया है। हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'फर्रे' के प्रीमियर के लिए सलमान गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फिट और युवा रहने का रहस्य बताया।
विज्ञापन
हर साल करते हैं ये एक काम
मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से युवा और फिट रहने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे हर साल दो पुरानी आदतें छोड़ते हैं और हर साल दो नई आदतें अपनाते हैं। यही उनकी फिटनेस का सीक्रेट है। सलमान ने आगे कहा, 'यह बहुत मुश्किल है। बहुत ज्यादा मुश्किल। हर साल मुझे दो बुरी चीजों को छोड़ना पड़ता है और दो अच्छी चीजों को लाइफस्टाइल में शामिल करना पड़ता है, जो बहुत मुश्किल है'।
विज्ञापन
Kartik Aaryan: कार्तिक के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, धर्मा प्रोडक्शंस ने अभिनेता साथ किया फिल्म का एलान
विज्ञापन
खुद इस्तेमाल किए फर्रे?
सलमान खान ने फिल्म फेस्टिवल में 'फर्रे' फिल्म को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म युवाओं पर केंद्रित कहानी पर आधारित है, जो परीक्षा में अच्छा परिणाम पाने के लिए नकल का सहारा लेते हैं। सलमान खान ने आगे बताया कि उन्होंने कभी पढ़ाई के दौरान नकल नहीं की। अभिनेता ने कहा, 'मैंने कभी भी फर्रे का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन मेरे आसपास बैठे लोगों ने फर्रे का इस्तेमाल किया'।
Bollywood: बुरी तरह फ्लॉप हुए इन सितारों के भाई-बहन, फिल्मों में नहीं मनवा पाए अपने अभिनय का लोहा
इतना कमा चुकी 'टाइगर 3'
सलमान से जब पूछा गया कि क्या फर्रे लाने वाले लोगों की उन्होंने शिकायत की, इस पर वह बोले, 'नहीं, मैंने उनकी मदद की'। बात करें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की तो दिवाली पर रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 243.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Tridha Choudhury: त्रिधा चौधरी ने प्रकाश झा को लेकर की बातचीत, कहा- 'आश्रम में मुझे बड़ी खूबसूरती से पेश किया'