फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Birthday Dharma Productions Balaji Telefilms Announces Movie With Kartik Scheduled On 15 Aug

Kartik Aaryan: कार्तिक के जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा, धर्मा प्रोडक्शंस ने अभिनेता साथ किया फिल्म का एलान

Wed, 22 Nov 2023 10:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 22 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

 Kartik Aaryan New Movie: धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स ने मिलकर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Birthday Dharma Productions Balaji Telefilms Announces Movie With Kartik Scheduled On 15 Aug
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

Kartik Aaryan Upcoming Movie: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को उनके फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त भी बधाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं अभिनेता के फैंस को उनके जन्मदिन के मौके पर खास तोहफा मिला है। दरअसल, धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन

खत्म हुई कार्तिक और करण की लड़ाई 
करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच लंबे समय से चला रहा विवाद खत्म हो गया है। दोनों के फैंस इस बात से खुश हैं कि अब इंडस्ट्री के दो महान सितारों को वे एक साथ काम करते देखेंगे। आज, 22 नवंबर को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। 
विज्ञापन


करण जौहर ने किया एलान
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड कार्तिक आर्यन स्टारर और संदीप मोदी द्वारा निर्देशित फिल्म का एलान करते हैं। बता दें, आगामी फिल्म की रिलीज तारीख 15 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है। यह खास एलान कार्तिक आर्यन के 33वें जन्मदिन पर किया गया है। करण जौहर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘खास दिन की शुरुआत एक खास समाचार से। रोमांच हो रहा है ये बताते हुए कि हम संदीप मोदी के निर्देशन में और धर्मा प्रोडक्शंस और बालाजी मोशन पिक्चर्स की साझेदारी में एक नई फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन होंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)



करण ने कार्तिक को दी जन्मदिन की बधाई
अपनी इस पोस्ट में करण ने कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की बधाई भी दी और लिखा कि उम्मीद है उनका सहयोग यहां से और मजबूत होता जाएगा। बता दें, साल 2021 में, करण ने पोस्ट किया था कि वे 'दोस्ताना 2' के लिए दोबारा कास्टिंग करेंगे। यह घोषणा करण जौहर ने कार्तिक के साथ कुछ सीन की शूटिंग करने के बाद की थी। करण ने लिखा था कि वे कुछ प्रोफेशनल दिक्कतों के कारण वह फिल्म पर दोबारा काम करेंगे। अफवाहें थीं कि करण ने सेट पर स्टार्स के अनप्रोफेशन तरीकों के कारण यह फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed