{"_id":"0520aa25cd7385d5b7c1c99912368620","slug":"salman-khan-protect-katrina-kaif","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट-रणबीर के प्राइवेट पिक्स पर बोले सलमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैट-रणबीर के प्राइवेट पिक्स पर बोले सलमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के मिजाज का कुछ पता नहीं वो कब क्या कर दें कब क्या कह दें कोई नहीं जानता। लोग सोच रहे थे कि सल्लू, कैट से खफा हैं पर वह तो स्पेन बिकनी पिक्स पर कैट का बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना और रणबीर की स्पेन प्राइवेट पिक्स के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने वो जवाब दिया जिसने सबको चौंका दिया।
सलमान ने दबंग स्टाइल में रिपोर्टर से कहा कि आपकी मां, बहन या बॉयफ्रेंड ,गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर आएगी तो आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। अगर आपको अच्छा नहीं लगेगा तो सोचें किसी और को भी अच्छा नहीं लगेगा।
विज्ञापन
आगे सलमान ने कहा कि फिल्मी जीवन अलग बात है लेकिन किसी की व्यक्तिगत जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक करना सही नहीं है और ये मीडिया के अधिकार क्षेत्र में भी नहीं आता।
विज्ञापन
सलमान ने जिस ढंग से कैट और रणबीर का बचाव किया उससे इन तीनों के बीच की कैमिस्ट्री तो अलग ही रंग लेती नजर आई है।