{"_id":"b504bbd732ef2dd98b626c7400d46f23","slug":"salman-khan-on-shahrukh-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख विवाद पर पहली बार बोले सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख विवाद पर पहली बार बोले सलमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के महीने में शाहरुख से गले मिलन के बाद सलमान पहली बार इस मुद्दे पर बोले हैं।
विज्ञापन
रमजान के महीने में हुए एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सलमान और शाहरुख गले मिले थे। इसके बाद शाहरुख इस मसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते रहे थे। पर इस मसले में सलमान ने चुप्पी ओढ़ रखी थी।
सलमान की यह चुप्पी पहली बार टूटी है। एक कार्यक्रम में आए सलमान खान ने कहा कि रोजा इफ्तार में गले मिलना एक सामान्य औपचारिकता होती है। इसे दोस्ती या दुश्मनी से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
सलमान ने कहा कि जब दो कलाकार एक ही इंडस्ट्री में होते हैँ तो उनके बीच ईगो का टकराव तो होता ही है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि वह हमारे दुश्मन होते हैं।
विज्ञापन
सलमान ने कहा कि यदि मेरे मन में शाहरुख को लेकर कोई जलन की भावना होगी तो मैं उसका उत्तर अपने काम से दूंगा। जिसका काम बोलता है उसे खुद नहीं बोलना पड़ता।
सलमान ने यह भी कहा कि काम की यह लड़ाई सलमान के साथ ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के हर उभरते हुए सितारे के साथ है।