{"_id":"59f863dc-a98a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-not-to-be-part-of-bombay-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस वजह से 'बांबे टॉकीज' से अलग हुए सलमान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस वजह से 'बांबे टॉकीज' से अलग हुए सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Apr 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात जगजाहिर है कि वायकॉम और फ्लाइंग यूनिकॉर्न प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बांबे टॉकीज' हिंदी सिनेमा के 100 साल को समर्पित है। इस फिल्म के एक गीत में हिंदी सिनेमा के सभी सितारों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
यहां तक कि आमिर खान और शाहरुख खान भी पहली बार परदे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हो गये। लेकिन इसके बावजूद लोगों का यह सपना अधूरा ही रह गया कि वे तीनों खान को एक साथ किसी मंच पर ला सकें।
विज्ञापन
दरअसल, 'बांबे टॉकीज' के निर्माता और मेकर्स सभी की इच्छा थी कि वे सलमान खान को भी इस टीम में शामिल करें। उन्होंने सलमान से बात करने की कोशिश भी की। लेकिन सलमान इसके लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
इसकी एकमात्र वजह यह थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान का नाम जुड़ा है। शाहरुख इस गाने में खास भूमिका में हैं और सलमान शाहरुख के साथ किसी भी तरह से सार्वजनिक मंच पर नहीं आना चाहते थे।
खबर है कि पहले जब सलमान को ऑफर किया गया था तो उन्होंने दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन शाहरुख का नाम सुनते ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि सलमान के करीबी व उनके खास दोस्त आमिर खान ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने।