फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan meet narendra modi

बहन की शादी के लिए मोदी से मिले सलमान

Fri, 07 Nov 2014 02:31 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
 salman khan meet narendra modi

अभिनेता सलमान ख़ान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। सलमान इन दिनों फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में हैं।

विज्ञापन


एक न्यूज़ चैनल के मुताबिक़ वे अपनी बहन अर्पिता की शादी का न्यौता देने प्रधानमंत्री निवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के लिए सलमान ने मोदी से समय मांगा था।

प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के दौरान सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं। यहां तक कि अलवीरा ने ही मोदी को वेडिंग कार्ड दिया।

बहन की शादी के लिए बुलाया

 salman khan meet narendra modi

अर्पिता की शादी लंबे अरसे से उनके दोस्त रहे दिल्‍ली में बसे उद्योगपति आयुष शर्मा के साथ हो रही है। पूरा ख़ान परिवार जश्‍न की तैयारियों में जुटा हुआ है। दोनों की शादी हैदराबाद के फ़लकनुमा पैलेस में होनी है। बताया जाता है कि सलमान ख़ान ने इस पूरे होटल को एक हफ़्ते के लिए बुक कर लिया है और इसके लिए तीन करोड़ रुपये चुकाए गए हैं।

ग़ौरतलब है पीएम मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान में सलमान को नॉमिनेट किया था। मोदी के कहने पर ही सलमान इस अभियान से जुड़े थे।

इससे पहले भी कई बार इन दो दिग्गजों का सामना हो चुका है गुजरात काइट फ़ेस्टिवल के दौरान भी दोनों की मुलाक़ात हुई थी। तब मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed