फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan KKBKKJ star talks about On advising Shehnaaz to move on from Sidnaaz said I didnt say to get marry

Salman Khan: शहनाज को मूवऑन की सलाह पर सलमान ने दी सफाई, बोले- मैंने उनसे शादी करने के लिए कभी नहीं कहा

Tue, 02 May 2023 06:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 May 2023 06:26 PM IST
सार

सलमान खान ने शहनाज को मूवऑन करने की सलाह देने पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब था कि वह जिंदगी में आगे बढ़ें, यह नहीं कि वह शादी कर लें।

विज्ञापन
salman khan KKBKKJ star talks about On advising Shehnaaz to move on from Sidnaaz said I didnt say to get marry
शहनाज गिल-सलमान खान - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों वह लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। फिल्म में काम करने के दौरान अभिनेता ने अपनी टीम के सभी स्टार्स को भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया। खासकर सलमान और शहनाज गिल की प्यारी बॉन्डिंग फैंस को देखने को मिली। एक बार फिर अभिनेता ने शहनाज को लेकर बात की है।

विज्ञापन

salman khan KKBKKJ star talks about On advising Shehnaaz to move on from Sidnaaz said I didnt say to get marry
सलमान खान शहनाज गिल - फोटो : social media

सलमान, शहनाज को लेकर तब से सुर्खियों में हैं, जब से उन्होंने अभिनेत्री को जिंदगी में मूवऑन करने और आगे बढ़ने के लिए कहा था। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शहनाज से पूछा गया था कि क्या फिल्म में काम करने के दौरान वह नर्वस थीं। इस पर सलमान ने बीच में उन्हें टोकते हुए कहा था 'मूव ऑन कर जाओ'। इसके बाद फिर उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में यूजर्स को लताड़ लगाते हुए कहा था कि वह शहनाज को 'सिडनाज' कहना बंद करें। उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने दें। इसके बाद 'सिडनाज' के फैंस के बीच खलबली मच गई थी।

Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan KKBKKJ star talks about On advising Shehnaaz to move on from Sidnaaz said I didnt say to get marry
सलमान खान - फोटो : social media

हालांकि, सलमान और शहनाज को अर्पिता खान की इफ्तार पार्टी में बेहतरीन बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया था। सलमान खान ने अब इस पर सफाई दी कि जब उन्होंने शहनाज को आगे बढ़ने के लिए कहा तो इस बात से उनका कोई लेना-देना नहीं था। जब उन्होंने शहनाज के लिए बच्चों और शादी के बारे में बात की तो उनका मतलब था कि शहनाज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें। सलमान ने कहा कि मैंने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा था। सिड अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे यकीन है कि वह भी चाहेंगे कि शहनाज आगे बढ़ें। मेरा मतलब यह नहीं था कि उनकी शादी हो जाए, बच्चे हो जाए।

Hrithik Roshan: ऋतिक ने किया था अपनी सेहत से खिलवाड़? वायरल वीडियो में बताया क्यों ऑर्डर किया था जंक फूड

विज्ञापन

salman khan KKBKKJ star talks about On advising Shehnaaz to move on from Sidnaaz said I didnt say to get marry
सलमान खान - फोटो : social media

दरअसल, इन दिनों शहनाज और राघव जुयाल के डेटिंग की खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, लेकिन 'सिडनाज' को लेकर अभिनेत्री मूवऑन नहीं कर पा रही थीं, तब सलमान ने उन्हें सार्वजिनक तौर पर इससे बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि, सलमान ने अब साफ कर दिया है कि उनका मतलब था कि वह बेचारी लड़की 'सिडनाज' को लेकर इतनी टेंशन में थी और दुखी थी। इस वजह से उन्होंने कहा था कि इससे बाहर निकलो और चलो आगे बढ़ो।

The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed