Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन
राखी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें जेल से आदिल का फोन आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी, जिस दिन से दुनिया के सामने आई है उसी दिन से चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले जहां आदिल शादी को मानने से इनकार कर रहे थे फिर चीजें ठीक हुईं, तो अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। इतना ही नहीं राखी ने आदिल पर मारपीट और चोरी का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। अब आदिल पर राखी ने एक बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसके मुताबिक उन्होंने जेल से अभिनेत्री को फोन किया था।
आदिल संग शादी का एलान करने के कुछ ही हफ्तों बाद अभिनेत्री ने अपने पति के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा और उनके पैसे चुराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। राखी ने आदिल पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। अब राखी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें जेल से आदिल का फोन आया था। राखी ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने अपने पति से कहा कि वह बाहर आते ही उन्हें तलाक दे दे।
Kamal Haasan: कमल हासन ने 'पीएस 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- तमिल सिनेमा स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है
View this post on Instagram
राखी सावंत आगे कहती हैं, 'बात माफी मांगने से नहीं होती, जज होंगे ना तो मैं उनसे भी कहूंगी कि उनकी बहन है तो उनके बारे में भी सोच के देखें। अगर इस बार मैंने उन्हें माफ किया तो मेरी जान को खतरा है। मेरी एक ही जान है मैं खुद की अपनी जान हूं।' गौरतलब हैं कि राखी सावंत वैसे तो आदिल को तलाक देने के लिए कह रही हैं पर वह इन दिनों सोशल मीडिया पर आदिल संग गई वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब ड्रामा क्वीन इस बार क्या ड्रामा प्लान कर रही हैं यह तो वह ही जानें।
The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात