फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer

सलमान खान: आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- 'मेरी सेहत बढ़िया है..'; किस बात के लिए मांगी माफी?

Sun, 20 Sep 2026 07:44 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 20 Sep 2026 07:44 AM IST
सार

Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। अब भाईजान ने इस मामले में अपनी ओर से अपडेट शेयर किया है। जानिए क्या था असल मामला। 

विज्ञापन
Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एपिसोड के दौरान ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। लेकिन इस बीच सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। इसके बाद उनके फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की थी। अब इस मामले पर खुद एक्टर ने बयान शेयर किया है। 
विज्ञापन


शो के बीच सलमान को क्या हुआ था? 
दरअसल, शो के दौरान सलमान सभी कंटेस्टेंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द होने लगा और सलमान सीने पर हाथ रखकर वहीं बैठ गए। इस बीच सलमान काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई। लेकिन इससे पहले ही सलमान दर्द की वजह से स्टेज पर ही लेट गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान ने दिया अपडेट 
शो के बाद में सलमान ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने स्टोरी शेयर कर लिखा, 'भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिलकुल ठीक है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं होना चाहिए था।' 

उन्होंने आगे लिखा, 'इससे पूरा मामला ही बदल गया और ऐसा लग रहा है कि मैं वही कर रहा हूं, जो काजी घर में कर रहा था। दर्द सिर्फ काजी को यह दिखाने के लिए था कि उसने क्या किया। यह गलत था, क्योंकि उसने मनोरंजन के लिए उसकी सेहत का इस्तेमाल किया, खासकर तब जब घर के 15 लोग इस बात से अनजान थे कि वह एक्टिंग कर रहा है और उसक सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे।' 

Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
इस बात के लिए भाईजान ने मांगी माफी
उन्होंने आगे माफी मांगते हुए लिखा, 'प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए। प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हो सकता है कि शो को प्रमोट करने के लिए वे इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हो।' एक और पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है। थैंक यू बिग बॉस।'

Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
नए एपिसोड में और क्या हुआ? 
  • 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। 
  • हालिया एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में नजर आए।
  • उन्होंने एपिसोड के दौरान ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। 
  • सलमान ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
  • यहां तक कि भाईजान ने अपनी शर्ट भी निकाल दी और ट्रोलर्स को कहा कि अब ट्रोल करो। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed