फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan go bald to promote Jawan Shahrukh Khan says he did not need anything to show love

Shahrukh Khan: जवान को प्रमोट करने के लिए सलमान खान ने लिया बाल्ड लुक? किंग खान ने बताई सच्चाई

Sat, 26 Aug 2023 05:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

शाहरुख खान ट्विटर पर अक्सर आस्क एसआरके सेशन करते रहते हैं, जहां फैंस उनसे फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछते हैं। इस बार भी फैंस ने काफी अतरंगी सवाल पूछे हैं। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan go bald to promote Jawan Shahrukh Khan says he did not need anything to show love
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। शाहरुख खान ट्विटर पर अक्सर आस्क एसआरके सेशन करते रहते हैं, जहां फैंस उनसे फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछते हैं। इस बार भी फैंस ने काफी अतरंगी सवाल पूछे हैं। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
 

सलमान ने शाहरुख की वजह से लिया है नया लुक
कुछ दिनों पहले सलमान खान को शहर में स्पॉट किया गया था और वह नए बाल्ड लुक में नजर आए थे। उनके फैंस को उनका नया लुक बहुत पसंद आया और इसके तुरंत बाद, कई नेटिजन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि आखिर सलमान ने यह नया लुक क्यों लिया है। कुछ फैंस ने तो यहां तक अनुमान लगा दिया कि अभिनेता  शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान का प्रचार करने के लिए गंजे हुए हैं। अब शाहरुख ने इसके पीछे का सच बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाहरुख ने दिया यह दिलचस्प जवाब
हाल ही में, आस्क  एसआरके सेशन में एक फैन ने अभिनेता से पूछा कि क्या सलमान शाहरुख की फिल्म जवान का प्रचार करने के लिए गंजे हुए हैं तो इसपर अभिनेता ने कहा कि सलमान को उनके प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए किसी लुक की जरूरत नहीं है। अभिनेता ने कहा, ‘सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं करना पड़ता। वह दिल से ही मुझे हमेशा प्यार करते हैं। बस कह दिया सो कह दिया।’

OMG 2 OTT: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'ओएमजी 2'! जानें कहां होगी रिलीज

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारे लीड रोल में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर जैसे अन्य सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो होगा, जो विशेष भूमिका में नजर आएंगी। मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed