{"_id":"4fc527b08632cce31deda0f66591112c","slug":"salman-khan-film-jai-ho-hit-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'जय हो' ने बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'जय हो' ने बनाया नया रिकॉर्ड
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 29 Apr 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म जय हो ने एक नया रिकॉर्ड बनया है। इस रिकॉर्ड ने सलमान खान को जरूर खुश किया होगा।
विज्ञापन
उम्मीद से कम पसंद की गई फिल्म जय हो छोटे पर्दे पर खूब पसंद की गई। जिस टीवी चैनल में यह फिल्म दिखाई गई है उसकी टीआरपी इस फिल्म की वजह से बढ़ गई।
पिछले हफ़्ते स्टार प्लस ने 4.3 करोड़ जीवीएस यानी ग्रॉस टीवी व्यूअरशिप अंक प्राप्त किए और इसका श्रेय जाता है सलमान ख़ान की फ़िल्म 'जय हो' को। इस टीआरपी के आने की बड़ी वजह जय हो रही।
यह पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन वही फ़िल्म जब स्टार प्लस चैनल पर दिखाई गई तो फिल्म को अच्छी व्यूअरशिप मिली।