{"_id":"57a0380c4f1c1b63242b9808","slug":"salman-khan-does-not-have-time-for-olympic-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान को एंबेसडर बनाकर ओलंपिक संघ परेशान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को एंबेसडर बनाकर ओलंपिक संघ परेशान!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
सुल्तान की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान सलमान देश में खेलों को बढ़ावा देने की बड़ी बातें करते रहे और भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें गुडविल एंबसेडर बना दिया। इस पर उठे विवाद के बीच सलमान और उनकी फिल्म को मुफ्त की पब्लिसिटी मिली। मगर इन सबके बीच में ओलंपिक संघ को अपने लिए एक विज्ञापन शूट करने के लिए सलमान का समय लेने में चार महीने लग गए।
विज्ञापन
पांच अगस्त से ओलंपिक शुरू हो रहे हैं और सलमान ने 30 जुलाई को ओलंपिक संघ के लिए एक काउंटडाउन और खेलों से जुड़ा विज्ञापन शूट किया। बताया जाता है कि सलमान के घर के नजदीक ही एक स्टूडियो में शूट हुए इस विज्ञापन के लिए सलमान तीन घंटे देर से पहुंचे। पहुंचने के करीब दो घंटे बाद उन्होंने विज्ञापन को शूट किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सलमान गुडविल एंबसेडर बनाए जाने पर हुए विवाद से काफी नाराज रहे हैं। इस विवाद पर संघ ने साफ कहा था कि यह प्रस्ताव उसने सलमान के सामने नहीं रखा था।
विज्ञापन