आमिर खान की 'पीके' के साथ आए सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' का देश के कई राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। ऐसे में अभिनेता सलमान खान 'पीके' के समर्थन में उतर आए हैं। सलमान ने फिल्म पर मचे हंगामे पर चिंता जताई है। उन्होंने फिल्म पीके के पक्ष में ट्वीट करके आमिर खान के नजरिए का पक्ष लिया है।
सलमान ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' को लेकर ट्वीट किया है कि 'क्या पीके एक उम्दा फिल्म नहीं है?'
'पीके' का विरोध कर रहे संगठन यह आरोप लगा रहे हैं कि इसमें हिंदू परंपराओं का मखौल उड़ाया गया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है।
बॉलीवुड भी खड़ा हुआ आमिर के साथ
फिल्म पीके के पक्ष में सलमान ही नहीं, धीरे-धीरे पूरा बॉलीवुड उतरने लगा है। अपने सोशल अकाउंट्स के अलावा स्टार्स मीडिया में खुल कर आमिर खान की फिल्म्ा पीके के पक्ष में बोलने लगे हैं।
बॉलीवुड के बड़े डाइरेक्टरों में से एक करण जौहर और महेश भट्ट ने सोशल साइटों पर फिल्म पीके के पक्ष में बोला है वहीं प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया के सामने बोला है कि ऐसी फिल्मों से बॉलीवुड 'प्रौढ़' हो रहा है। खबर है कि इसके अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स जल्दी ही संयुक्त बयान भी जारी कर सकते हैं।