फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Brother-in-law aayush sharma twitter account hacked

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक, अर्पिता की चेतावनी-बख्शेंगे नहींं

Sun, 07 Oct 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Brother-in-law aayush sharma twitter account hacked
बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'लवयात्री' को लेकर चर्चा में हैं। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक और समीक्षक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच आयुष शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें आ रही हैं। ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान शर्मा ने दी है। 
विज्ञापन


अर्पिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर आयुष शर्मा के ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'किसी ने आयुष के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है और बेहद गंदे ट्वीट कर रहा है। हमारी टीमें वापस अकाउंट का ऐक्सेस पाने की कोशिशें कर रही हैं और ऐसा करने वाले के खिलाफ स्ट्रॉन्ग ऐक्शन लिया जाएगा। यह बिल्कुल ही गलत है और जैसा लिखा गया है आयुष वैसा बिल्कुल नहीं कर सकते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Plz read!

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on


वहीं जब आयुष शर्मा के ट्विटर अकाउंट को देखा गया तो वहां कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नजर नहीं आई। बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक ट्वीट को समय रहते ही उनके अकाउंट से हटा दिया गया था। वहीं बात करें उनकी फिल्म 'लवयात्री' की तो रिलीज से पहले यह फिल्म अपने नाम के कारण काफी विवादों में भी रह चुकी है।

पहले इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था, लेकिन कई लोगों का आरोप था कि फिल्म के नाम से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है। जिसे बाद में निर्माताओं में बदलकर ‘लवयात्री’ कर दिया क्योंकि वह हिन्दुओं के त्योहार ‘नवरात्रि’ से मिलता-जुलता था। यह फिल्म पांच अक्टूबर को पूरे देश में रिलीज हो चुकी है।
.
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed