सलमान एक 'बीबी' के बाद दूसरी 'बीबी' के पास
बिग बॉस के अबतक के सबसे पसंदीदा और चर्चित होस्ट सलमान खान ने जब यह कहा कि वह एक 'बीबी' को छोड़ दूसरी 'बीबी' के पास जा रहे हैं तो सभी चौंक गए। लेकिन बाद में पता चला कि इसका मतलब कुछ और है।
शनिवार की रात शो को अलविदा कहते हुए सलमान ने कहा कि वह एक बीबी (बिग बॉस) को छोड़ दूसरी बीबी (बजरंगी भाईजान) के पास जा रहे हैं।
उसके बाद सलमान ने आगे के चार हफ्तों के लिए 'बिग बॉस' की कमान मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान को सौंप दी। खुद को शो की सबसे बड़ी फैन बताने वाली फराह खान का मानना है कि सलमान इसके बेस्ट होस्ट हैं।
'बिग बॉस-8' को चार हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसे हल्ला बोल एपिसोड कहा जाएगा। सलमान खान शो ने पहले ही फाइनल कर दिया था वे अपनी फिल्मों के कारण वक्त नहीं दे पाएंगे।
अगले चार हफ्ते बिग बॉस के घर में हल्ला बोल
अगले चार हफ्तों में बिग बॉस के घर के सभी प्रतिभागी खुद को बेस्ट साबित करते नजर आएंगे। जबकि एजाज खान के बाद पांच और चैलेंजर्स को 'बिग बॉस' के घर भेजा गया है। इनमें संभावना सेठ, राहुल महाजन, सना खान और महक चहल शामिल है। इस तरह अब घर में कुल पांच प्रतिभागी और पांच चैलेंजर्स हो गए हैं। इस शो को स्पेशल 'हल्ला बोल' एपिसोड के तहत रखा गया है।
शो की नई होस्ट फराह खान के हिसाब से गौतम गुलाटी उनके सबसे अधिक पसंद हैं। हालांकि फराह ने कहा की जब वो होस्ट करेंगी तो सभी को बराबर का दर्जा देंगी। इस मौके पर जाते-जाते सलमान खान ने गौतम गुलाटी, प्रीतम, अली कुली मिर्जा, डिम्पी और करिश्मा तन्ना को शुभकामनाएं भी दीं।