{"_id":"857f0c95c9af67e0a5f30c65479529f6","slug":"salman-khan-appreciate-narendra-modi-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के समर्थन में खुलकर आया एक खान अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी के समर्थन में खुलकर आया एक खान अभिनेता
Updated Tue, 16 Sep 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान उन चंद अभिनेताओं में से है जिन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। अब जब सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मोदी को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है तो सलमान उनके पक्ष में आगे आए हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी खुद को साबित करने के लिए थोड़ा वक्त और पाने के हकदार हैं।
विज्ञापन
सलमान ने कहा, "अभी तो सिर्फ मोदी को सिर्फ 100 दिन हुए हैं। उन्हें थोड़ा और वक्त देना चाहिए क्योंकि हर कोई इसका हकदार होता है। वे अपनी टीम के साथ देश के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जबकि लोग तो यहां कोई जिम्मेदारी लेना ही नहीं चाहते और जो भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि पहले अपनी हाउसिंग सोसायटी का चेयरपर्सन तो बनकर दिखाएं। देश चलाना तो दूर की बात है। आप खुद ही जान जाएंगे कि किसी को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"
विज्ञापन
मोदी को मिले छूट
वहीं सलमान ने इस बात पर भी जोर दिया कि मोदी को फैसले लेने की पूरी स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। अपने आने वाले शो 'बिग बॉस' को होस्ट करने जा रहे सलमान ने कहा "हमने जब उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना है तो हमें उन्हें वो सम्मान देना होगा। उन्होंने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया इसे सुनकर अच्छा लगा।"
'दबंग' एक्टर मोदी के ड्रम बजाने के भी फैन हैं। उन्होंने कहा उनका ड्रम बजाना भी पसंद आया। सलमान ने माना, "मैंने उन्हें ड्रम बजाते हुए देखा है। उन्हें अच्छे से उसे बजाया, वो वाकई काफी कूल हैं।"
'दबंग' एक्टर मोदी के ड्रम बजाने के भी फैन हैं। उन्होंने कहा उनका ड्रम बजाना भी पसंद आया। सलमान ने माना, "मैंने उन्हें ड्रम बजाते हुए देखा है। उन्हें अच्छे से उसे बजाया, वो वाकई काफी कूल हैं।"