{"_id":"94cd2d2a51e6f7a38c62c2a1c80a9b49","slug":"salman-khan-and-shahrukh-khan-with-baba-siddique-in-iftaar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुई शाहरुख-सलमान की पांच साल पुरानी रंजिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खत्म हुई शाहरुख-सलमान की पांच साल पुरानी रंजिश
मुंबई/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ‘खान वॉर’ अब खत्म होती नजर आ रही है। शाहरुख और सलमान के रिश्तों पर पांच साल पहले जो बर्फ जमी थी, रमजान के पाक महीने में वह टूटती नजर आई।
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेसी विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को गले लगाया बल्कि कुछ समय भी साथ बिताया।
दुनिया ढूंढ़ रही है सलमान और कैट को
पांच साल पहले शाहरुख और सलमान खान कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में झगड़ गए थे। घटना इतनी बढ़ गयी थी कि शाहरुख पार्टी बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
जैसे-जैसे समय बीतता गया, इन दूरियों ने भी खाई की शक्ल इख्तियार कर ली। हालत यह हुई कि दोनों को एक-दूसरे का चेहरा तक देखना मंजूर नहीं था। हालांकि दोनों अप्रत्यक्ष रूप से शब्दों के बाण जरूर छोड़ते रहे।
विज्ञापन
कैटरीना ने मान ही ली सलमान की बात
रविवार को इफ्तार पार्टी में सलमान और शाहरुख लगभग एक ही समय पर पहुंचे। एक ही परिसर में दोनों को नजरअंदाज करना भी शायद उनके लिए मुमकिन न था। मगर उसके बाद जो हुआ, उसकी तो किसी ने भी कल्पना नहीं की थी।
रणबीर संग एक होटल में रात भर रहीं कैटरीना
सलमान शाहरुख को गले लगाने के लिए आगे बढ़े और किंग खान ने भी तहेदिल अपनी बांहों को फैला दिया। यही नहीं शाहरुख ने सलमान के पिता सलीम खान के साथ काफी देर तक समय भी बिताया।
कुछ यूं खत्म हुई पांच साल पुरानी दुश्मनी
विधायक बाबा सिद्दीकी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में रहमत बरसती है और मुझे खुशी है कि दोनों को करीब लाने के लिए मैं जरिया बना।
दोनों के फिर से करीब आने के बाद से फिल्म निर्माताओं में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। सलमान और शाहरुख इससे पहले ‘करण-अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।