VIDEO: फिल्म 'भारत' से पहले ये बड़ा चैलेंज पूरा करते नजर आए सलमान खान, देखें जबरदस्त बॉडी
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर फिटनेस चैलेंज को लेकर खूब चर्चा हुई थी। इसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी ट्रेंडिंग रहे थे। लेकिन देर-सवेर बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं।
भाईजान ने ये चैलेंज स्वीकार कर अपना एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में दबंग खान कसरत और साइक्लिंग करते दिख रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा कि 'हमने भी ले लिया चैलेंज, बेशक हम एक महीना लेट हो गए।' बता दें कि दो महीने पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'हैशटैग हम फिट तो इंडिया फिट' से इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी।
इस चैलेंज के दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स वीडियो पोस्ट कर दूसरे स्टार्स को भी इस चैलेंज को पूरा करने के लिए टैग कर रहे थे। ऐसे में कई स्टार्स इस चैलेंज से जुड़ते गए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर ऋतिक रोशन, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। बता दें कि गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सलमान खान को ये चैलेंज दिया था।
Fabulous campaign by sports minister @Ra_THORe on #HumFitTohIndiaFit. I accept #FitnessChallenge of @KirenRijiju 🙏. Here is my video ... pic.twitter.com/yVvjwHDeSm
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 11, 2018
बता दें कि फिलहाल 'दबंग खान' अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक सलमान अपने वजन को लेकर जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं।